खान सर (Khan Sir) के गार्ड के द्वारा गोली चलाए जाने के वायरल वीडियो के बाद अब खान सर पर भी FIR दर्ज कर लिया गया है। खान सर पर गोली चलवाने और आर्म्स एक्ट की धाराएँ लगी है।

Table of Contents
खान सर (Khan Sir) पर लगाये गए Sections:
बिहार में पटना के काफी चर्चित और मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर पटना पुलिस ने गोली चलवाने, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास करने में गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में खान सर को कोर्ट के तरफ़ से अगर कोई अग्रिम जमानत नहीं मिलती है तब फैजल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी तय है।
क्या है पूरा मामला :
आपको बताते चले की मंगलवार की रात खान सर के कोचिंग पर हमले के दौरान उनके ही गार्ड के द्वारा फ़ाइरिंग की गई थी। जिसका की एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसके बाद खान सर के दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और खान सर के ऊपर भी FIR दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि खान सर के ऊपर फायरिंग करवाने, हत्या का प्रयास करने और आर्म्स एक्ट की धाराएँ लगाई गई हैं।
स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के बाद पुलिस भी दबाव में :
आपको पता होगा की खान सर के कोचिंग पर हमले के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के मालिक रौशन आनंद सर को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है। उसके बाद से ज्ञान बिंदु कोचिंग के स्टूडेंट ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद से पुलिस भी दबाव में हैं। आपको बताते चलें कि खान सर के गार्ड के द्वारा गोली चलाने का वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग के द्वारा ही वायरल हुआ था जिसके बाद खान सर के दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फायरिंग का वीडियो आने के बाद उल्टे फँसे खान सर :
आपको बताते चले की खान ग्लोबल इंस्टिट्यूट के मालिक खान सर के द्वारा पहले कहा गया था की उन्होंने गोली चलते हुए देखा है। फिर पटना पुलिस के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया जिसमे यह बताया गया की कोई गोली नहीं चला है और उसके बाद खान सर ने भी अपना बयान बदलते हुए कहा की हमने गोली चलते हुए नहीं देखा है। लेकिन ज्ञान बिंदु कोचिंग के द्वारा खान सर के गार्ड के द्वारा गोली चलाने के वीडियो आने के बाद खान सर उल्टे फँसते नजर आ रहे है।