Hyundai Bayon: हुंडई ने भारतीय बाजार में एक ऐसी कार लॉन्च की है जो कि आपसे हिंदी में बात करेगी, आपको रास्ते में होटल बताएगी और तो आपको मौसम का हाल भी बताएगी। आइए जानते हैं क्या है इसके फीचर्स और कीमत?

Hyundai Bayon First Look
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hyundai Bayon में है एडवांस AI टेक्नोलॉजी

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लांच हुई hyundai bayon में हैं कई एडवांस टेक्नोलॉजी जिसमे की एक AI असिस्टेंट भी है। इसमें SoundHound AI की voice टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। इसकी मदद से आप होटल, आसपास घूमने के जगह और मौसम का हाल जैसे कई सवाल पूछ सकेंगे।

Hyundai Bayon

Hyundai Bayon के इंटीरियर को प्रीमियम लुक देते हैं ड्यूल स्क्रीन सेटअप

हुंडई बेयॉन के इंटीरियर में ड्यूल टच स्क्रीन सेटअप दिया गया है जो कि इंटीरियर के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें 12.3 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफ़ोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 

इसके अलावा कार में आपको छह एयरबैग दिए गए हैं और इसके अलावा और भी कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है यह Hyundai Bayon SUV

वैसे तो यह SUV एक मिड रेंज सेगमेंट में आने वाली SUV है जो की Creta से छोटी और Vanue से बड़ी है। जिसके कारण यह कार काफी ज्यादा पॉपुलर होती है। इसी के साथ यह 1.5 लीटर चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। यह इंजन 115PS की पावर और 143.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

इसके मैनुअल वेरिएंट में छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक वैरिएंट में पैडल सिफ्टर, ईको मोड, नार्मल मोड और स्पोर्ट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

भारत में Hyundai Bayon की कीमत क्या होगी?

अब आपके दिमाग में यही बात घूम रही होगी कि इतने सारे फीचर्स के बाद इस कार की कीमत क्या रहेगी? तो आपको बताते चलें कि इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब दस लाख रुपये रखी गई है। 

बाकी इस कार के बारे में आपका क्या सोचना है हमे कमेंट करके जरूर बतायें

Hyundai Bayon Variants

Hyundai Bayon HX 2Rs. 10.00 Lakh
Hyundai Bayon HX 3Rs. 10.90 Lakh
Hyundai Bayon HX 3 PlusRs. 11.80 Lakh
Hyundai Bayon HX5Rs. 12.45 – 14.00 Lakh
Hyundai Bayon HX6Rs. 13.57 – 15.12 Lakh

यह भी पढ़ें …..

हमे यूट्यूब पर भी सपोर्ट करें 👇🏻👇🏻

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment