Jharkhand JAC 12th Result 2026 live: झारखंड जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

Dharmendra Pandey

May 6, 2026

Jharkhand JAC 12th Result 2026 live:झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बोर्ड ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम आधिकारिक तौर पर आज, 06 मई 2026 को प्रकाशित कर दिए हैं. खास बात यह है कि इस बार छात्र अपना स्कोर कार्ड सबसे पहले डिजीलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं|

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जैक बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर चेक किया जा सकता है। इसके अलावा डिजीलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी परिणाम चेक किया जा सकता है। विद्यार्थी रोल नंबर और रोल कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 478 अंक के साथ छोटी कुमारी ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर 474 अंक के साथ अंकित कुमार और तीसरे पर 473 अंक के साथ अंशु कुमारी रही हैं। इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा 03 फरवरी से लेकर 23 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। जैक 10वीं से पहले 8वीं 9वीं और 11वीं का रिजल्ट भी जारी कर चुका हैं

JAC 12th Result 2026 ऐसे चेक करें:

  • स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • स्टेप 2. होमपेज पर “JAC Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • स्टेप 6. भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

JAC Board 12 Result 2026 Official Website List :

Jharkhand JAC 12th Result 2026 live:झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 छात्र ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही उपलब्ध होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। किसी भी फर्जी वेबसाइट से बचें और केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। आधिकारिक वेबसाइटों के लिंक नीचे दिए गए हैं।

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in
  • results.digilocker.gov.in

JAC Board Result Declared: छात्राओं ने फिर मारी बाजी

Jharkhand JAC 12th Result 2026 live:झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस परीक्षा में कुल छात्र 85,104 उपस्थित हुए, जिनमें से 81,144 सफल रहे. छात्रों यानी लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.34% रहा. वहीं छात्राएं कुल 1,25,991 उपस्थित हुईं, जिनमें से 1,21,814 सफल रहीं. इनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.68% रहा.झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बोर्ड ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम आधिकारिक तौर पर आज, 06 मई 2026 को प्रकाशित कर दिए हैं. खास बात यह है कि इस बार छात्र अपना स्कोर कार्ड सबसे पहले डिजीलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं.

Leave a Comment