Cockroach Janta Party (CJP) Protest: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जानता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन, हजारों प्रदर्शनकारी शामिल होंगे

Table of Contents
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जानता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन
अभिजीत दीपके (कॉकरोच जानता पार्टी CJP) के फाउंडर आज दिल्ली पहुँच गए हैं और वे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करेंगे। आपको बताते चलें कि CJP का माँग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफ़ा लेना है।
आज सुबह (शनिवार 7:45 AM) को अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुँचे और क़रीब एक घंटा के बाद वे एयरपोर्ट से बाहर निकले। हालाँकि अभी तक देर से बाहर आने की वजह सामने नहीं आई है
कॉकरोच जानता पार्टी (CJP) का मुख्य माँग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा
कॉकरोच जानता पार्टी (CJP) का मुख्य माँग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा है। CJP का जंतर मंतर पर आज पहला प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी को लेकर है। जैसे NEET-UG पेपर लीक, CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाएं। आपको बताते चले की CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी समर्थकों को नास्ता कर के आने, हाथ में तिरंगा लेकर आने, किताब लाने और सनस्क्रीन लगा कर आने जैसी 8 अपील भी की है।
अभी तक 5 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं
एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कॉकरोच जानता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा की शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए क्योंकि अभी तक 5 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं।