Ramnavmi 2026 Date: कब है रामनवमी 26 मार्च या 27 मार्च, आइए जानते हैं

Ramnavmi 2026 Date: पंचांग के अनुसार रामनवमी चैत महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में रामनवमी किस दिन मनाया जाएगा ? आइए जानते हैं।

Ramnavmi 2026 Date: किस दिन मनाया जाएगा राम नवमी

साल 2026 में देखा जाए तो पंचांग के अनुसार चैत मास के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि 26 March 2026 को सुबह 11 बजकर 46 मिनट से शुरू हो रहा जो कि 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। भगवान श्री राम का जन्म मध्याहन काल में हुआ था इसीलिए रामनवमी 26 मार्च को मनाया जाएगा। वैष्णव संप्रदाय के जातक इस पर्व को 27 मार्च को मनायेंगे।

Ramnavmi 2026 Date: जाने क्यों मनाया जाता है रामनवमी का पर्व

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि जहाँ एक तरफ़ माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा होती है वहीं दूसरी ओर इस दिन को रामनवमी के रूप में भी मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु अपने सातवें अवतार लेकर त्रेता युग में भगवान श्रीराम के रूप में जन्म लिए थे। और तब से लेकर आज तक इस दिन को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। और इस दिन को रामनवमी के नाम से जाना जाता है।

रामनवमी में पूजा के लिए सुबह मुहूर्त कब है: Ramnavmi Puja 2026

रामनवमी के दिन पूजा करने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त जो की दिनांक 26 March को दोपहर के समय मनाना शुभ माना गया है। इसी दिन मध्याहन के 11:13 AM से 01:41 PM तक है। इस दिन पुनवर्सु नकस्त्र दोपहर के 4:19 से आरम्भ हो रहा है जो की 27 मार्च को दोपहर के 3:24 बजे समाप्त होगा।

अगर आप 27 मार्च को रामनवमी माना रहे हैं तब शुभ मुहूर्त मध्याहन के 11:13 AM से 01:41 PM के बीच ही होगा।

श्री राम मंत्र (Ram Navami 2026 Mantra)

रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नमः ||
ॐ क्लीं नमो भगवते रामचन्द्राय सकलजन वश्यकराय स्वाह: ||

Note: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। अलबेला न्यूज सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।

Leave a Comment