Infinix GT50 Pro अगर आप एक गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। Infinix GT50 Pro स्मार्टफ़ोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफ़ोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, 144Hz Refresh Rate वाला AMOLED डिस्प्ले के साथ साथ 6500mah की बैटरी भी दी गई है। इस स्मार्टफ़ोन में काफ़ी एक्स्ट्रा फ़ीचर्स भी दिए गए हैं जिससे यह फोन गेमर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।
फ़ोन के बेहतर परफॉरमेंस के लिए हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ 6437mm2 का कूलिंग पैड है, जो की इस स्मार्टफोन के टेम्प्रेचर को कम करने के काम करता है।
Table of Contents
Infinix GT50 Pro Specifications:
वैसे तो ये बोल सकते हैं की इस मोबाइल फ़ोन को गेमिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है लेकिन इसके साथ फ़ोन में आपको और भी कई दमदार फीचर्स मिलते हैं।
इस स्मार्टफोन में आपको 6.78’’ इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो कि 144Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 7i मिलता है। गेमिंग के लिए प्रेशर सेंसिटिव GT ट्रिगर बटन दिया गया है।

चिपसेट और RAM की बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8400 Ultimate 4nm प्रोसेशर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें आपको 12GB RAM के साथ 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।
Infinix GT 50 Pro में 6500mAh का दमदार बैटरी और 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 30W का वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

Infinix GT50 Pro Camera सेटअप
Infinix GT50 Pro अब हम इस फ़ोन का कैमरा सेटअप के बारे में बात करेंगे, Infinix GT 50 Pro में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP main Camera और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
भारत में Infinix GT50 Pro Price
Infinix (Infinix GT50 Pro) के इस नए अवतार में लांच हुए स्मार्टफोन की कीमत जो की 12GB RAM और 256GB STORAGE के साथ आता है, इसका प्राइस ₹69,999 है। यह स्मार्टफ़ोन Abyss Black और Red Blaze कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा।
बाक़ी आपका इस स्मार्टफोन के बारे में क्या कहना है हमे कमेंट बॉक्स में बताएँ।