JPSC Civil Service Exam 2026 : आप सभी का इंतजार हुआ खत्म जेपीएससी ने जारी किया सिटी स्लिप आप आयोग के वेबसाइट से अपना प्रारंभिक परीक्षा का शहर देख सकते हैं और आपका एडमिट कार्ड 14 अप्रैल से डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल को दो पारियों में आयोजित की जाएगी

Table of Contents
JPSC CITY INTIMATION OUT : जेपीएससी ने जारी किया सिटी स्लिप
JPSC Civil Service Exam 2026 :झारखंड लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा 2026 का सिटी इंटीमेशन जारी कर दिया है आप आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in से ओटीआर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपना सेंटर शहर देख सकते हैं।
JPSC PCS 2026 Exam City ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Combined Civil Services Preliminary Exam से जुड़ा लिंक खोजें.
- अब OTR लॉगिन वाले लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और OTR नंबर दर्ज करें.
- इसके बाद पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी की जानकारी दिखाई दे जाएगी
Jpsc Admit Card 2026 : कब आएगा एडमिट कार्ड
JPSC Civil Service Exam 2026 :जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड प्रवेश पत्र 14 अप्रैल से जारी कर दिया जाएगा आप आयोग के आधिकारिक वेबसाइट से अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर ओटीआर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपका प्रवेश पत्र आयोग के वेबसाइट से डाउनलोड नहीं हो रहा है तो आप आयोग के मेल और फोन पर तुरंत सूचित करें।
Jpsc Prelims Exam Date : कब होगा जेपीएससी का प्रारंभिक परीक्षा
Jpsc Admit Card 2026 : जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा 19 अप्रैल को दो पारियों में आयोजित आयोजित की जाएगी। आपको बताते चले की 103 कुल पद के लिए जेपीएससी ने जनवरी 2026 में नोटिफिकेशन जारी की थी।
कुल कितने पदों पर होगी बहाली
कुल 103 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें उप कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला कमांडर सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे।
कैसे होगा चयन?
Jpsc Admit Card 2026 : प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) यह पहला चरण है और इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करना है। परिणाम में केवल क्वालिफाइंग उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं।
मुख्य परीक्षा (Mains) यह चरण लेखनी परीक्षा (Written Exam) होती है और इसमें विभिन्न विषयों के डेस्क्रिप्टिव प्रश्न होते हैं। मुख्य परीक्षा का स्कोर अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण (Interview / Personality Test): मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाता है।