नमस्कार आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे की आप अपना वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और डाउनलोड करने के क्या क्या तरीका है?
Table of Contents

e-EPIC voter card क्या है?
e-EPIC voter card एक ऐसा कार्ड होता है, जिसे की न तो कोई आसानी से एडिट कर सकता है और न ही इसे कोई हैक कर सकता है। यानी की हम यह कह सकते हैं कि e-EPIC वोटर कार्ड पूरी तरह से सुरक्षित कार्ड होता है। जैसा की आपको पता है कि अब चीज डिजिटल होते जा रही है तो चुनाव आयोग ने भी वोटर आईडी कार्ड का डिजिटल वर्जन पेश किया है जिसे हमलोग e-EPIC बोलते हैं।
How to Download Voter ID Card? (वोटर आईडी कार्ड कैसे डाउनलोड करें?)
वैसे तो वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के कई तरीके हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आप आसानी से अपने मोबाइल से ही वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
• सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट National Voter Service (राष्ट्रीय मतदाता सेवा) पर लॉगिन करना है। अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर जा रहे हैं तो आपको साइन अप करना होगा।
• इसके बाद आपको मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डाल कर लॉगिन करना होगा।
• फिर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको सत्यापित कर लॉगिन करना होगा।
• फिर आपको e-EPIC डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा उसपे क्लिक करना होगा।
• इसके बाद EPIC नंबर या रेफरेंस नंबर दर्ज कर के अपना राज्य का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
• और इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक और ओटीपी आएगा और फिर आप अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
नोट: कृपया ध्यान दें, अगर आपका मोबाइल नंबर आपके वोटर आईडी कार्ड से लिंक नहीं है तो आप अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।