Chanchalini Dham Koderma : चंचालनी धाम झारखंड :Chanchala Devi Mandir | Koderma | India

चंचालनी धाम झारखंड के कोडरमा जिले में स्थित यह मंदिर माता दुर्गा की कन्या रुप का पूजा की जाती है, यह मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है और यह स्थान अगल बगल के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद भी माना जाता है, जहां पर माता को सिंदूर चढ़ाना वर्जित है।

चंचालनी धाम का धार्मिक महत्व:

Jharkhand Tourism:इस धाम में माता दुर्गा के कन्या रूपो का पूजा होता है जहां लोग झारखंड, बिहार, बंगाल से लोग यहां आते हैं। यहां पर माता चंचालनी को शक्ति का स्वरूप भी माना गया है, और लोग अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए प्राथना करते हैं, जहां पर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने पर नारियल, फूल, मिठाई, लाईचिदाना आदि चढ़ा कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है यह धाम

Chanchalini Dham Koderma : चंचालनी धाम मंदिर प्रकृति से चारों ओर घिरा हुआ है, जहां पर माता स्थापित हैं जमीन से उस पहाड़ की लगभग ऊंचाई 400 फिट है। जहां नजारा देखने लायक होता है और लोग प्राकृतिक दृश्य का आनंद भी उठाते हैं। यह स्थान पिकनिक के लिए भी सबसे सर्वोत्तम है, यहां पर आप आपने परिवार, मित्र बंधुओं के साथ भी आ सकते हैं। जहां की शांति और सुंदरता आपको मन को मोह लेगी।

Jharkhand Tourism: आख़िर क्यों आना चाहिए इस स्थान पर

प्रकृति की गोद में बसा यह धाम धार्मिक आस्था, शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम है यह धाम, यह स्थान लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ मानसिक सुकून भी प्रदान करता है।अगर कोई व्यक्ति धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति के करीब समय बिताना चाहता है, तो चंचालनी धाम एक आदर्श स्थान है। यहां आकर व्यक्ति न केवल मां चंचालनी का आशीर्वाद प्राप्त करता है, बल्कि जीवन की भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल भी बिता सकता है।

इस धाम में आने के लिए सबसे आसान मार्ग

Chanchalini Dham Koderma : चंचालनी धाम मंदिर तक पहुंचना बहुत ही आसान है
मेन रोड के नवालशाही के कानीकेंद मोड़ पर इस शक्तिपीठ का मुख्य द्वार स्थित है यहां से करीब 8 किलोमीटर दूर जंगल में चंचालिनी धाम स्थित है।
अगर आप कोडरमा से आते हैं तो बस, टेंपू या सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन कोडरमा जंक्शन है जहां से आप बहुत ही आसानी से आ जाएंगे जो कि कोडरमा जंक्शन देश के बहुत से शहरों से जुड़ा हुआ है ये रेल मार्ग या अगर आप हवाई मार्ग से आते हैं तो सबसे निकटतम हवाई अड्डा बिरसा मुंडा हवाई है जो कि यह झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है वहां से आप फिर निकटतम रेलवे स्टेशन Ranchi Junction से Kodarma Junction ka बहुत सारी ट्रेनें मिलेंगी जो आपके सफर को और भी आसान कर देगा।

Leave a Comment