LPG Cyclinder New Rule : LPG सिलेंडर पर नया नियम लागू

एक सिलेंडर वाले उपभोक्ता: 25 दिन बाद ही रिफिल
दो सिलेंडर वाले उपभोक्ता: 35 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के उपभोक्ता: 45 दिन बाद आपूर्ति

LPG Cyclinder Crisis: ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं जिनमें घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए इंडियन ऑयल कॉपरेशन ने रिफिल बुकिंग के नियम बदल दिए हैं. अब अलग-अलग कैटेगरी के ग्राहकों के लिए बुकिंग के बीच अनिवार्य गैप तय किया गया है. सिंगल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 35 दिन तय किए गए हैं. वहीं, छोटे सिलेंडरों (5 KG, 10 KG) के लिए भी शहर और गांव के हिसाब से अलग गैप रखा गया है. सरकार ने इसके बारे में जानकारी दी है.

LPG सिलेंडर पर नया नियम लागू…

LPG Cyclinder New Rule: रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिये अब बड़ा बदलाव लागू हो गया है। तेल कंपनियों ने गैस आपूर्ति के नये नियम लागू कर दिये हैं, जिसके बाद अब सिलेंडर की डिलीवरी पहले की तरह तुरंत नहीं होगी, बल्कि तय अंतराल के बाद ही रिफिल मिल सकेगा। LPG डीलरों के मुताबिक अब कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई भी सीमित कर दी गई है। फिलहाल इसकी आपूर्ति सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों तक सीमित रखी गई है। तेल कंपनी Bharat Petroleum ने भी गैस वितरण में सख्ती बढ़ा दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना 12 सिलेंडर का कोटा पूरा कर लिया है, उन्हें अब अतिरिक्त सिलेंडर लेने के लिये Hello BPCL ऐप पर कारण बताना होगा। बुकिंग के दौरान यदि उपभोक्ता अतिरिक्त सिलेंडर बुक करना चाहते हैं, तो उनसे कुछ सवाल पूछे जा सकते हैं, जैसे क्या परिवार में 6 या उससे अधिक सदस्य हैं? क्या घर में मेहमान आये हुये हैं? क्या शादी, भंडारा या कोई बड़ा कार्यक्रम है? अन्य घरेलू जरूरत क्या है? इस नये सिस्टम के लागू होते ही गैस एजेंसियों को भी निर्देश जारी कर दिये गये हैं। यूपी LPG एसोसिएशन के अध्यक्ष Arun Kumar ने मीडिया को बताया कि यह व्यवस्था तुरंत लागू कर दी गई है और सभी गैस एजेंसियों को निर्देश भेज दिये गये हैं। नये नियमों के अनुसार अब सिलेंडर की आपूर्ति इस तरह होगी।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध (US-Israel Vs Iran War)

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध (US-Israel Vs Iran War) के चलते दुनिया में हलचल मची हुई है. होर्मुज बंद होने और बीते दिनों टैंकरों पर अटैक की वजह खासतौर पर तेल-गैस संकट कई देशों में चिंता की वजह बन गया. भारत में भी एलपीजी की किल्लत (LPG Crisis India) देखने को मिली है. इस बीच सरकार की ओर से कई बड़े कदम भी उठाए गए हैं, इनमें शहरों में एलपीजी सिलेंडर रिफिल की बुकिंग के लिए समयसीमा को 21 दिन 25 दिन भी किया जा चुका है.

वैकल्पिक ईंधन विकल्प :

केरोसिन को लेकर सरकार ने सभी राज्य सरकारों को वैकल्पिक ईंधन विकल्प के रूप में अतिरिक्त आवंटन किया है. लगभग 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आवंटन आदेश जारी किए जा चुके हैं.

LPG Cyclinder Booking New Rule : गांव और शहर के लोगों के लिए गैस बुकिंग का नियम

उज्ज्वला योजना (PMUY) के लिए अब 45 दिन, सामान्य सिंगल कनेक्शन के लिए 25 दिन और डबल बोटल कनेक्शन के लिए 35 दिन का अनिवार्य बुकिंग गैप लागू हो गया है.

Leave a Comment