Ramnavmi 2026: दोस्तों लोगों में सबसे बड़ा कन्फ़्यूज़न यह है की रामनवमी कब है ? 26 march या 27 march, आख़िर कब मनाया जाएगा भगवान राम का जन्मोत्सव?

Table of Contents
कब है रामनवमी: 26 मार्च या 27 मार्च ?
दोस्तों रामनवमी कब है ये जाने इस से पहले मैं आपको बताना चाहता हूँ की आख़िर रामनवमी क्यो मनाते हैं ? तो आपको बताते चले की हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान श्री राम का जन्म शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को हुआ था। और तब से इस दिन को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। लेकिन साल 2026 में लोगों में एक अलग कन्फ़्यूज़न है कि इस बार रामनवमी किस दिन मनाई जाएगी?
आपको बताते चले की इस बार रामनवमी उदया तिथि को देखते हुए 27 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। अयोध्या में भी इसी दिन रामनवमी मनाई जाएगी। हालांकि आपको बता दे की नवमी आज से यानी की 26 मार्च से ही शुरू होने के करण कई जगहों पर लोग आज भी रामनवमी मना रहे हैं।

कितना बजे से शुरू हो रहा है नवमी?
वैसे लोग जो नवरात्रि में हैं या नवमी के दिन माँ दुर्गा के सामने दिया जलाते हैं उन्हें भी यह कन्फ़्यूज़न है की आख़िर कितना बजे से नवमी शुरू हो रहा है ?
- नवमी तिथि का शुभ मुहूर्त 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से दूसरे दिन 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक है।
मतलब की दोनों ही दिन नवमी है लेकिन हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार सूर्योदय में पड़ने वाली तिथि को मनाया जाता है इसलिए इस बार रामनवमी 27 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।
Ramnavmi 2026: अयोध्या में राम नवमी कब है ?
इस साल पूरे देश वासियों का नजर अयोध्या पर है की साल 2026 में अयोध्या में रामनवमी कब मनाया जा रहा है ? तो आपको बताते चलें की भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भी इस साल रामनवमी 27 मार्च 2026 को ही मनाई जाएगी। इस दिन भगवान राम का सरयू स्नान, शोभा यात्रा और मंदिर में विशेष आरती भी आयोजित की जाएगी।
Aaj Ram Navami hai kya (today or tomorrow when is ram navami 2026):
चैत्र नवरात्रि के अंतिम चरण में पहुंचते ही श्रद्धालुओं के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि राम नवमी आज है या कल? साल 2026 में तिथि के समय को लेकर लोगों में काफी भ्रम देखने को मिल रहा है। कहीं 26 मार्च तो कहीं 27 मार्च की चर्चा हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं पंचांग के अनुसार राम लला का जन्मोत्सव कब मनाया जाएगा और सही पूजा समय क्या रहेगा।,