यह जलप्रपात झारखंड के रांची-जमशेदपुर मार्ग पर रांची से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जलप्रपात झारखंड राज्य के प्रमुख और सबसे आकर्षक जलप्रपातों में से एक है। यह जलप्रपात प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, और रोमांचक दृश्य के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। लगभग 144 फीट की ऊंचाई से इसकी जलधारा जिस स्थान पर गिरती है, उसकी गहराई बहुत अधिक है यहां प्राकृतिक प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए यह जगह को बेहद खाश बनाता है।

Table of Contents
दशम जलप्रपात (Dassam Fall) खाश परिचय :
Dassam Waterfall Ranchi:दशम जलप्रपात ऊंचाई से गिरने के बाद इसकी जलधारा 10 धाराओं में बॅंट जाती है इसी कारण इसका नाम दशम जलप्रपात (Dasham Fall) पड़ा। इस जलप्रपात को स्थानीय भाषा में “दसों धार” भी कहा जाता है। यह जलप्रपात कांची नदी (Kanchi River) पर स्थित है जो कि यह झारखंड के प्रमुख नदियों में से एक है। दशम जलप्रपात का सबसे बड़ा आकर्षण इसका प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण है जो चारों तरफ से घने जंगल, ऊँची-नीची पहाड़ी और हरियाली उस प्रपात को और मनमोहक बनाता है। बरसात के समय जब पानी का मात्रा बढ़ जाती है, तब या जलप्रपात और भी भव्य और भयंकर रूप धारण कर लेती है जिससे गिरते हुए पानी की आवाज और ठंडी फुहारे पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव करती है।
सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यह स्थान और भी अधिक आकर्षण का केंद हो जाता है, जब सूर्य की किरणें पानी पर पड़ती है तो इंद्रधनुष का निर्माण करती है।
Best Time To Visit : यहां जाने का सही समय
दशम जलप्रपात में जाने का सही समय खासकर गर्मियों और सर्दियों के मौसम में यहां भीड़ बहुत अत्यधिक होती है। क्यूंकि इस समय में जल का बहाव बरसात के तुलना में कम होता है जहां पर लोग आकर इस जगह पर अपने परिवार, दोस्त, स्कूल कॉलेज या और भी कई तरह के समूह में यहां पर आ के पिकनिक मनाते हैं और यहां पर सुकून भरा पल बिताते हैं।
नोट:- अगर आप बरसात के समय में घूमते हैं तो उस समय मौसम सुहावना रहता है और पानी का प्रवाह भी अच्छा होता है और फॉल भी बहुत सुंदर दिखता है, लेकिन उस समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा
Jharkhand Tourism : यहां पर झारखंड सरकार द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए कई तरह के इंतजाम भी किए गए हैं :
- बैठने के लिए उत्तम प्रबंध किया गया है
- सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाया गया है
- सीढ़ियां, जिनसे लोग नीचे जा कर प्रपात को करीब से देख सकें
- खाने-पीने की छोटी-छोटी दुकानें
महत्वपूर्ण बातें जिसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
दशम जलप्रपात बहुत सुंदर होने के साथ-साथ बहुत खतरनाक भी है, यहां पानी की धार बहुत तेज होती है, इसलिए यहां नहाने या पानी में उतरने के लिए सख्त मना किया जाता है। यहां हर साल लोगों की लापरवाही के कारण कई दुर्घटना भी हो जाती है इसके लिए प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड भी लगाएं हैं।
इस जलप्रपात के पास पहुंचने के लिए सबसे सुलभ और आसान मार्ग
दशम जलप्रपात Dasham Fall तक पहुंचना बहुत ही आसान है, अगर आप रांची से आ रहे हैं तो यह मार्ग सबसे आसान है। यहां तक बस, निजी वाहन, टैक्सी, कार, बाइक इत्यादि से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं या शहर की भागदौड़ से दूर कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो दशम जलप्रपात (Dasham Fall) एक बेहतरीन विकल्प है। यह स्थान न केवल घूमने के लिए, बल्कि यादगार अनुभव प्राप्त करने के लिए भी आदर्श है।
