Asha Bhosle Death: 92 साल की उम्र में आज रविवार को आशा भोसले का निधन हो गया है। चेस्ट इंफ़ेक्शन के के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। आइए जानते हैं पूरी खबर

Table of Contents
Asha Bhosle: 92 साल के उम्र में हुआ आशा भोसले का निधन
आशा भोसले का जन्म 8 September 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत उन्होंने काफ़ी कम उम्र में ही शुरू कर दिया था। आज रविवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण उनका निधन हो गया। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी और आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया की कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आ सकते हैं। और शाम चार बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
चेस्ट इंफ़ेक्शन के कारण Asha Bhosle को अस्पताल में भर्ती कराया गया था
आशा भोसले को चेस्ट इंफ़ेक्शन हुआ था जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जिसकी जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया था कि उनकी दादी को चेस्ट इंफ़ेक्शन हुआ है और हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।
Asha Bhosle: आशा भोसले को मिले थे बड़े बड़े अवॉर्ड
आशा भोसले जो की संगीत जगत में करीब 12000 से भी ज्यादा हिट गाने गाए हैं। इन्हें इनके कैरियर में कई अवॉर्ड भी मिले हैं जैसे फ़िल्मफेयर अवार्ड, 2 नेशनल अवॉर्ड लेकिन इसके अलावा इन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है।आशा भोसले के नाम पर मुंबई समेत अन्य शहरों में और पुणे में लग्जरी घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है.