राशन कार्ड (Ration Card) की जरूरत हर उस व्यक्ति को होती है जो एक माध्यम वर्ग के परिवार से आते हैं लेकिन राशन कार्ड बनाना कैसे है क्या प्रोसेस होता है या फिर क्या हम घर से ही राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं ? आज हम आपको एक एक स्टेप बताएँगे जिससे आप घर बैठे ही राशन कार्ड बनवा सकते हैं।
Table of Contents

How To Apply for Ration Card in 2026 (2026 में राशन कार्ड कैसे बनवायें)
आइए सबसे पहले हम यह जानते हैं की अगर आपको राशन कार्ड बनवाना है तो कैसे बनवा सकते हैं उसके लिए क्या स्टेप फॉलो करना पड़ता है।
• सबसे पहले आपको अपने राज्य के Food and Civil Supplies के वेबसाइट पर जाना है।
• इसके बाद आपको यहाँ New Ration Card का ऑप्शन दिखाई देगा
• Next step में आपको अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डाल कर रजिस्टर करना होगा
• फिर आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी देनी होगी
• जरूरी के सभी दस्तावेज अपलोड करें
• और इसके बाद आपको Save कर के submit करना होगा
यहाँ आपको एक रेफरेंस नंबर या एक्नाउलेजमेंट नंबर मिलेगा जिसे आप सेव कर लें ताकि आपको अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने में मदद मिल सके।
राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? (How to check status of Ration Card in 2026 ?)
जब भी आप राशन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाता है और यह नंबर आपके राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने में काम आता है।
स्टेटस चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Application Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और फिर यहाँ पर आपको अपना रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा और फिर अपना अपना राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर पाएंगे।
पीला राशन कार्ड (Yellow Ration Card)
पिला राशन कार्ड उस परिवार को दिया जाता है जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। इस कार्ड का लाभ लेने वाले परिवार को गेहूं, चावल, दाल, चीनी आदि सामान्य दाम से कम कीमत में दिया जाता है।
उजला राशन कार्ड (White Ration Card)
उजला राशन कार्ड एक प्रकार से आपका पहचान पत्र का काम करता है। यह कार्ड उस परिवार को दिया जाता है जो परिवार अनाज के लिए सरकार या सरकारी योजना पर निर्भर नहीं होता है।
लाल राशन कार्ड (Red Ration Card)
लाल कार्ड या लाल राशन कार्ड गरीबी रेखा से अपर के परिवार के लिए है। इस कार्ड से कार्ड धारक सामान्य रेट में राशन अपने डीलर से खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस कार्ड से सरकार के तरफ़ से मिलने वाले सब्सिडी का भी लाभ ले सकते हैं। जैसे आवास योजना, उज्ज्वला योजना और भी कई योजनाएं जो सरकार के दवारा योजना चलाया गया है।
Note: कृपया धायन दें, हर अलग अलग राज्य के लिए अलग अलग वेबसाइट और अलग अलग तरीका है तो कृपया अप्लाई करने से पहले अपने राज्य का आधिरकिक वेबसाइट जरूर चेक कर लें।
इस पोस्ट के बारे में या कोई भी अन्य जानकारी या सुझाव देने के लिए आप हमे कमेंट कर सकते हैं या आप मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर सकते हैं।
अगर आप अभी तक मेरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब नहीं किए हैं तो आप मेरे यूट्यूब चैनल (Sk Sonu vlogs) को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।