
पूर्वी सिंहभूम जिले में सुवर्णरेखा नदी के किनारे से बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिला जिसका वजन करीब 500 पाउंड यानी लगभग 227 किलोग्राम है मिलने से हड़कंप मच गया बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा नागुड़साई गांव में जब ग्रामीण बालू निकाल रहे थे तब उन्हें जमीन के नीचे यह बम मिला। मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए. प्रशासन ने तुरंत मौके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि यह एक अमेरिकी बम है जो अभी भी सक्रिय है। इस खबर से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है। इस बम को डिफ्यूज करने के लिए पुलिस ने सेना से मदद मांगी है।
जिला प्रशासन ने क्या कहा?
पूर्वी सिंहभूम जिला के (ग्रामीण) एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि झारखंड पुलिस सुवर्णरेखा नदी के किनारे से बरामद द्वितीय विश्व युद्ध के समय के इस बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना से मदद मांगेगी। प्रशासन ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है
Table of Contents
क्या यह बम अभी भी Active है?
रांची से आई बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम ने गुरुवार को बहरागोड़ा में उस जगह का मुआयना किया। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम ने अपनी छानबीन में पाया कि बम अभी भी ऐक्टिव है।

क्या यह अमेरिका का बम है??
इस cyclinder shape के बम पर ‘AN-M64 500 lb… America unexploded’ लिखा है। इससे संकेत मिल रहा है कि यह अमेरिका का बना हुआ कोई पुराना बम होने का दावा किया जा है।